Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आठ बडे बकायेदारों का कटा कनेक्शन

जमानियां (गाजीपुर)। नगर में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर के निर्देश पर जेई संजीत कुमार की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई नगर के लोदीपुर चौधरी मोहल्ला, नई बस्ती समेत कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान विभागीय टीम ने आठ बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था। वहीं दो ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए जो नेवर पैड’ उपभोक्ता हैं। चेकिंग अभियान से इलाके के अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से बिल जमा कर अवांछित कार्रवाई से बचें।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  इस मौक पर विपिन कुमार, शहजाद, ओमप्रकाश, उमर. टुन्नु, रवि कुमार व रितेश कुमार समेत अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।

Popular Articles