Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला जज धर्मेद्र पांडेय प्रचार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश धर्मेद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को आयोजित है।जिला जज के निर्देशानुसार यह प्रचार रैली ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लोक अदालत से होने वाले लाभ के विषय में अवगत करायेंगी। उन्होने लोगों से अपील किया कि ऐसे सभी व्यक्ति, जिनके छोटे-छोटे मामले वर्षों से लम्बित हैं, वे लोक अदालत में उन्हें निस्तारित कराकर इस अवसर का लाभ उठाये। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज, कोर्ट सं०-01, शक्ति सिंह ने बताया कि नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है। उन्होने बताया कि लोक अदालत में मुख्यतः सभी प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चौक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई. एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दण्ड वाद, वैवाहिक / पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों सम्बंधी मामले, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किये जायेंगे।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चन्द्रा, अपर जिला जज अली रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह व सचिव अंजनी ठाकुर सहित न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles