Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हल्की बारिश में ही कोटवा-सियाडी सम्पर्क मार्ग पर लगा पानी

भांवरकोल (गाजीपुर)।करईल क्षेत्र की मुख्य सड़क में से एक कोटवा-सियाडी-महेंद-सोनवानी सम्पर्क मार्ग पहली बारिश में ही भर गया। इस सड़क से एक दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। जिसमें सियाडी, महेंद, जगदीशपुर, नसीराबाद, सोनवानी बलिया जिले का कथरियां, चौरा, पिपरा आदि प्रमुख बड़े गाँव हैं! यह सड़क गाज़ीपुर और बलिया दो जिले को जोड़ती है। आठ वर्षों से सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन करने में दिक्कतोंका सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोग कई बार सड़क को बनवाने की मांग कर रहे है लेकिन इस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। यहां के विधायक और सांसद चुप्पी साधे हुए हैं।। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले आठ वर्ष से लोक निर्माण विभाग खण्ड तृतीय से अधिकारी से लेकर सांसद – विधायक, जिला पंचायत सदस्य और जिलाधिकारी के कार्यालय तक दौड़ लगा चुके हैं लेकिन एक ही वाक्य दोहराया गया कि सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है पैसा आने पर सड़क को बनाया जाएगा। इतने साल बीतने के बाद भी विभाग या कोई जनप्रतिनिधि आज तक इस सड़क की मरम्मत के लिए पैसा नहीं दिलवा पाए। सिर्फ़ एक ही रट पैसा स्वीकृत होगा तो बनेगा प्रस्ताव भेजा गया है। आलम यह है कि स्कूल जाने वाले छात्राओं और छात्रों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। कोई बीमार हो जाता है तो उसे चारपाई पर टांग कर जिला मुख्यालय सड़क तक ले जाने को मजबूर होते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोंगों में जनप्रतिनिधियों और जिले के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि “2027 में हम लोंगों का नारा है रोड़ नहीं तो वोट नहीं”।

Popular Articles