
गाजीपुर। दवा प्रतिनिधियों के संगठन यूपीएमएसआरए ने पहली मई को कार्यालय पर विश्व मजदूर दिवस मनाया । इसके तहत कार्यालय पर संगठन का झंडा फहरा कर एक सभा आयोजित की गई। राज्य कार्यकारणी सदस्य मो अफजल ने मजदूर दिवस की महत्ता को साथियो के बीच बताया और वर्तमान परिदृश्य में दवा प्रतिनिधियों की दुश्वारियों को लेकर बताया की नए लेबर कोड के लागू होने के साथ बिक्री संवर्धन कर्मचारियों को नियोक्ता अवैध तरीके से स्थानांतरित कर रहे हैं। अवैध रूप से उनका काम रोक रहे हैं और अवैध रूप से नौकरी से बर्खास्त कर रहे हैं। वे फर्जी मुद्दे बनाकर कर्मचारियों को वेतन और यात्रा खर्च का भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं। काम के घंटों को बदला जा रहा है, हड़ताल के अधिकार और यूनियन बनाने के अधिकार को छिना जा रहा है। मंत्री मयंक श्रीवास्तस्व ने केंद्र सरकार से सीआईटीयू और एफएमआरएआई द्वारा प्रस्तावित विभिन्न मांगो पर प्रकाश डाला। चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखें। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न दें।बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाएं।उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रोमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाये।पहली मई “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस” को अवकाश घोषित करें। इसके बाद सदस्यो ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मिनिस्टिरियल फेडरेशन गाजीपुर के पूर्व महामंत्री साथी मनोज राय की भी उपस्थिति रही कार्यक्रम में हरिशंकर गुप्ता, विकास वर्मा, मो0 अफ़ज़ल, मोहित गुप्ता, बी के श्रीवास्तव, आशीष राय, अनूप खरवार, शेखर राय,मों. अनवर, हेमंत विशाल, अनुप कुमार, अमृत राय, अनिल यादव, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, राशिद अंसारी, ज्योतिभूषण, एमपी0 राय, आनंद जायसवाल, अरुण सहाय, आशिष राय, अश्वनी राय, कृष्णा शर्मा, हिम्मत राय, रामजित शर्मा, बीके श्रीवास्तव, , प्रिंस मोदनवाल, रामप्रवेश यादव, प्रेम कुशवाहा, फहीम मोहसिनी, अमृत राय, अरुण सहाय,निखिल श्रीवास्तव, हेमंत विशाल, संजय विश्वकर्मा, अनवर अली, अश्विनी राय, राशिद अंसारी, रविकांत तिवारी, हेमंत राय, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता चन्दन राय एवं संचालन ईकाई मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने किया।




