Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी ने श्रमिकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में मजदूर वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह ने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा श्रमिकों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की।  जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार सभी ब्लाकों पर बैनर, पैम्लेट एवं कैंप के माध्यम से किया जाय। इसके साथ ही सभी पात्र श्रमिकों को जागरूक एवं उनका पंजीयन भी किये जाये। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गयी जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकरी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड- 01 व 02, एवं मनोज कुमार राजपूत श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ज्ञानेन्द्र सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एवं श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि कारखाना सेवायोजक प्रतिनिधि तथा ईट भट्ठा यूनियन के पदाधिकारी व बडी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।

Popular Articles