
रेवतीपुर (गाजीपुर)। ताडीघाट विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को विद्युत विभाग के निविदा कर्मियों ने तीन माह के वेतन में कटौती किये जाने से नाराज होकर सब स्टेशन पर निविदा कर्मियों ने काम बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया।निविदा कर्मियों के आंदोलन से विद्युत विभाग के अधिकारी परेशान हो गये।सूचना मिलते ही जेई आशीष कुमार पहुंच गये,और नाराज कर्मियों से धरना समाप्त करने को कहा।लेकिन निविदा कर्मी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन समाप्त करने से इन्कार कर दिया। जेई आशीष कुमार के काफी मान मन्नौवल एवं आश्वासन के बाद विद्युत कर्मियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।साथ ही चेताया कि एक हफ्ते के अंदर अगर उनके वेतन के कटौती की धनराशि नहीं मिली तो सभी निविदा कर्मी आंदोलन को मजबूर होगें,जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। प्रमोद राय ने कहा कि मार्च,मई और जून महीनें का मिलने वाले वेतन में हुई कटौती किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,कहा कि कटौती किए गये रुपयों को उनके खातों में अविलंब डाला जाए। निविदा कर्मी हर मौसम में आठ घंटे की जगह दस से बारह घंटे की ड्यूटी करते है।लेकिन जिस तरह से निविदा कर्मियों का उत्पीड़न किय जा रहा है,वह स्वीकार्य नहीं होगा।कहा कि सभी कर्मी रेगुलर ड्यूटी करते है,लेकिन उनके वेतन भुगतान में कटौती करना निश्चित ही तानाशाही को दर्शा रहाहै। इस अवसर पर प्रमोद राय,मुन्ना यादव,राजेश राय,श्रीकांत यादव,राहुल मिश्रा,पवन सिंह नंदलाल बिंद,प्रेमसागर सिंह,श्याम नारायन,अमरजीत,सलीम खान,धमेंद्र पाल,सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे रहे।जेई आशीष कुमार ने बताया कि निविदा कर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है,बताया कि उनके द्वारा दिए गये मांगपत्र को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।




