
रेवतीपुर (गाजीपुर)। गांव के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेल मंत्रालय के निर्देश पर सोमवार को दो दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयी अंडर 17 सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।पहले दिन कुल चार मुकाबलें खेले गये। एकतरफा मुकाबलें में लखनऊ मंडल ने मेरठ मंडल को 5-0 की करारी शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मुकाबलें के शुरूआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।मध्यान्तर से खेले गये मुकाबलें में लखनऊ मंडल ने 2-0 की बढत हासिंल कर ली। इसके बाद लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को आस पास भी फटकने नहीं दिया,और उसके खिलाड़ियों ने एक के बाद एक लगातार तीन गोल और कर टीम को 5-0 की मजबूत बढत दिया दी।

विपक्षी मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने वापसी के लिए जोर लगाया,मगर उनकी हरेक कोशिश नाकाम रही,मैच समाप्त होने तक लखनऊ मंडल ने बढत बरकरार रख उद्घाटन मैच जीत लिया। इसी तरह खेले गये तीन अन्य मुकाबलों में आगरा मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 3-0 ,स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने अयोध्या मंडल को 3-0 जबकि अंतिम मुकाबलें में बरेली मंडल ने स्पोर्ट्स कालेज सैफई को ट्राइब्रेकर में 5-4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को राज्य स्तरीय मुकाबलें की मेजबानी मिली है,कहा कि खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन और फेयर गेम खेला है,उससे उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रही है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, मंडली सचिव विनोद सिंह,प्रधानाचार्य संतोष कुमार राय,डीआईओएस प्रकाश सिंह,पारसनाथ राय,जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, गोपाल प्रसाद, मनोज,अंजनी सिंह,लालबहादुर यादव,सच्चिदानंद राय चाचा,कैप्टन बब्बन राम,अखंड राय,भैयालाल पांडेय,राम ओ्रकाश ओझा, जयशंकर राय आदि मौजूद रहे।रेफरी एमडी खान और जनमेजय चौरसिया जबकि कमेंट्री की भूमिका विजयशंकर राय ने निभाई।




