
जमानियां (गाजीपुर) । विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रचार वैन को अधिशासी अभियंता गोपीचंद ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।17 से 19 जुलाई तक मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की बिजली बिल संशोधन, नए कनेक्शन, भार वृद्धि तथा विधा परिवर्तन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था और किसी कारणवश किस्तें छूट गई थीं, वे भी इस शिविर में आकर योजना का पुनः लाभ ले सकते हैं।वही नलकूप उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी दी जाएगी। यह सुविधा केवल शिविर की अवधि में ही उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत समस्याओं का समाधान कराए। प्रचार वैन के माध्यम से विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस लाभकारी अवसर का लाभ उठा सकें।




