
गाजीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाराणसी में जनसमस्याओं को उजागर करने पर दर्ज फर्जी मुकदमों के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपकर फर्जी मुकदमों वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश सचिव और प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू” ने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी में सावन में श्रद्धालुओ को सरकारी घोषणानुसार दी जा रही फर्जी सुविधाओं की पोल खोल रहे थे, तो भाजपा सरकार बौखला गई और फर्जी मुकदमें लगाकर कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया,। हमलोग सरकार के इस कदम की निंदा करते हैं और फर्जी मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हैं।जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है और सरकार पूरी तरह से असफल है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी दसों कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले और सावन में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच कर उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।” पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं आईसीसी रविकांत राय ने कहा कि “ये सरकार हिंदुओं की हितैषी बनती है और सावन में पवित्र काशी में दी जाने वाली सुविधाओं में भी घपला कर रही है,। इसकी कथनी करनी को कांग्रेस उजागर कर रही है तो डर कर फर्जी मुकदमों कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा “जब जब सरकार डरती है फर्जी मुकदमा करती है, सावन में सड़कों की हालत खराब है और बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा है, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और तत्काल मुकदमा वापस लेना चाहिए नहीं तो आंदोलन और बड़ा होगा।इस अवसर पर बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, अरविंद मिश्रा, मोहम्मद राशिद, बृजेश राम, नगीना पांडेय सतीश उपाध्याय राजेश राय, राजेश उपाध्याय, महबूब निशा, रईस अहमद, मो०कौनेन, दिव्यांशु पांडेय, आशुतोष गुप्ता, सदानंद गुप्ता, अमित कुमार राय, अखिलेश कुमार यादव, नंदलाल स्वामी, मो०परवेज, शशांक उपाध्याय, पारसनाथ उपाध्याय, नसीम अख्तर, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र, अबू आसिफ, संजय सिंह, शौकत सिद्दीकी, कमल यादव, ईनर्मल यादव राजेश तिवारी सतिराम सिंह अवधेश भारती छोटेलाल गौतम महेश रामअरुण लाल अमित पांडेय, ई मोहन राजभर श्री राम राजभर चंद्रभान सिंह श्यामसुंदर राजभर अरविंद मिश्रा सत्य प्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।




