Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम-एसपी ददरीघाट पहुंचे, जाना हाल

गाजीपुर। श्रावण मास में काफी संख्या में श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने के लिए जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। कांवरियों के जल भर कर महाहर धाम तक जाने के लिए शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने रविवार की रात में शहर के विभिन्न घाटों एवं महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। घाटों का निरीक्षण के दौरान उन्होने ईओ नगर पालिको के किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद महाहर धाम मन्दिर परिसर में व्यावस्थाओं को देखा।कांवर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रताप, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles