रेवतीपुए (गाजीपुर)। शहीद कर्नल एमएन राय के पैतृक गांव डेढगावां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरूवार को चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें शहीद गाँव के लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत जागरूक कर उन्हें योजना और जरूरी पात्रता की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला,पुरूषों सहित अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। शासन की ओर से शहीद के गावं में आयोजित चौपाल के नोडल अधिकारी प्रेमसागर लाल( एडीओ क्वापरेटिव) नहीं आए।जिससे लोगों में निराशा रही। इस दौरान ढाई सौ से अधिक लोगों ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी मीनू राय ने योजना की पूरी जानकारी लाभार्थियों को दी। योजना के स्वरूप से लेकर चयन तक की बात बतायी,उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभ के लिए किसी भी तरह की कोई राशि नहीं दी जानी है। उन्होने कहा कि योजना के नाम पर किसी भी प्रकार का कोई भी बिचौलिया चाहे वह कोई हो आने पर इसकी सूचना तुरंत सूचना दें,ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा सके। ग्राम पंचायत अधिकारी मीनू राय ने बताया कि चयन प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी, ग्राम पंचायतों में सर्वे डोर टू डोर सुनिश्चित होगा। गांव गांव मुनादी होगी,आवास हीन और गैर पक्की छत वाले लाभार्थी ढूढे जाएंगे। सर्वे के आधार पर 2028-29 तक आवास विहीन को पीएम आवास योजना से संतृप्त किया जाएगा। इसकामुख्य उद्देश्य यही है कि हर बेघर व आवासविहीन परिवारों के पास पक्का आवास हो। इस मौके पर प्रधान राधेश्याम राय, रामाकांत यादव,हरिपाल राय,कमला कांत उपाध्याय,संतोष राय,हलखू राजभर,अनिल उपाध्याय, दीनानाथ, कमला,सुग्रीम,उद ई ,कबूतरी,मीना,नीतू,सुमन,गीता आदि मौजूद रहे।



