Saturday, September 28, 2024

Top 5 This Week

spot_img

शिक्षक राष्ट्र का निर्माता एवं समाज का मार्गदर्शक होता है: प्राचार्य

गाजीपुर।पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्ति प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार शाही, शारीरिक शिक्षा विभाग के रमेश प्रसाद सिंह एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० हरेन्द्र सिंह का अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता चीपप्राक्टर डॉ० एसडी सिंह परिहार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ० बद्रीनाथ सिंह रहे। डॉक्टर समरेंद्र नारायण मिश्रा, डॉक्टर जी सिंह, डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने शिक्षक दिवस पर आज के दिन के महत्व को विस्तार से बताया। गणित विभाग के डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने महिला शिक्षकों की ओर से इस दिवस के महत्व को रेखांकित किया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह पीजी कॉलेज में ही पहले शिक्षक थे। इसके बाद वह इसी कॉलेज में प्राचार्य बने। जब 2003 में वह शिक्षक के तौर पर इस कॉलेज में आए थे।

उनकी मनसा थी कि शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जब वह इस महाविद्यालय के प्राचार्य हुए हैं, तब से नियमित रूप से महाविद्यालय में शिक्षक दिवस को मनाया जा रहा है।  प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि किसी भी समाज में शिक्षक की भूमिका को नजरअंदाज कर एक शिष्ट समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता व समाज का मार्गदर्शक होता है। शिक्षण का कार्य एक पुनित कार्य है, जिसके माध्यम से देश के कर्णधार छात्र – छात्राओं के माध्यम से देश को एक दिशा प्रदान करता है। देश के महान शिक्षकों में से एक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 5 सितंबर 1962 से की गई थी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही। संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार दुबे एवं आभार डॉ० संजय चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

Popular Articles