Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अधिवेशन की तैयारी

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 13 सितंबर को जिला पंचायत सभागार में होने वाले अधिवेशन को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने संबद्ध संगठन के पदाधिकारी का आवाहन किया कि 13 सितंबर को चुनाव में भाग लें। उन्होने कहा कि आज के समय में नौजवानों के संगठन को आवश्यकता है,क्योंकि जिस तरह से सरकार कर्मचारियों के मांगों की अनदेखा कर रही है,और कर्मचारियों की मूलभूत सुविधा को खत्म कर रही है,उसके लिए आने वाला समय संघर्ष का समय होगा। जिसे निर्णायक स्तर पर नौजवान ही धार दे सकता है। उन्होने कहा कि परिषद के संबद्ध संगठनों के बकाया शुल्क हर हाल में  10 सितंबर तक  जमा कर रसीद प्राप्त कर लें और चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लें।जिससे निष्पक्ष चुनाव अधिवेशन कराया जा सके। अधिवेशन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा और विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य उपस्थित होंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,आलोक राय,रोशन लाल,देवेंद्र मौर्य, अजीत विजेता,अखिलेश सिंह, गिरिजा शंकर कुशवाहा,राम अवतार, बबुआ यादव,राकेश कुमार पांडेय, अभय सिंह,मनोज यादव,विनोद कुमार, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता,राजेश शर्मा,अमित कुमार,उमेश दुबे,अखिलेश सिंह, उपस्थित रहे। अध्यक्षता दुर्गेश श्रीवास्तव व संचालन ओंकारनाथ पांडेय ने किया ।

Popular Articles