
जमानियां (गाजीपुर)। बैंकों की सुरक्षा को लेकर चला चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देश पर सीओ व कोतवाली प्रभारी ने बैंकों की सुरक्षा की जांच की। क्षेत्र के बेहद संवेदनशील माने जाने वाले बैंक के आसपास क्षेत्र व परिसर की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर बैंक सुरक्षा को परखा। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी की अगुवाई में कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह व अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा बैंकों की चेकिग का सघन अभियान चलाया गया। इ्समें नगर की भारतीय स्टेट बैंक , यूनियन बैंक सहित वाहन चेकिंग अभियान चलाकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया। इसमें बैंक के आसपास मिले संदिग्धों से पूछताछ की गयी। इसमें बैंक की सुरक्षा को देखते हुए वहां लगे सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड व उनके, एटीएम बूथ में तैनात गार्ड के बारे में भी जानकारी ली। प्रबंधक को उनकी शाखा में मिली कमियों के बारे में बताते हुए सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने, ग्राहकों के साथ एटीएम बैंक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी रोकने को जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए।




