
बहरियाबाद (गाजीपुर)। अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती स्मृति अभियान में विधानसभा जखनियां के एक पैलेस बहरियाबाद में जनप्रतिनिधि सम्मेलन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य डा नन्द किशोर पांडेय ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण, सम्बर्धन तथा समृद्धि में देश की महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है।जब देश में मुगल आक्रांताओं ने सनातन संस्कृति के चिन्हों को मिटाने का प्रयास किया तब रानी अहिल्याबाई होलकर ने देश मे स्वस्थ्य सभ्यता के लिए काम करते हुए और मंदिरों के जिर्णोद्धार नदीयो पर पक्के घाटो तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेको तालाब, कुआं , बावड़ी,सरायो का निर्माण कराया। सड़कों किनारे पेड़ लगवाए ।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया अगर कहलाता था तो निश्चित रूप से हमारा देश औद्योगिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक , राजनैतिक मानवीय सम्पदा व संवेदना का केन्द्र रहा है।

उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की ऐसी नारी जिन्होंने ममता, करुणा,दया ,दान, शीलता की प्रतिमूर्ति थी तो न्याय प्रिय शासक, कुशल योद्धा भी थी जो भारतीय नारी की प्रेरणा है। अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, संदीप सिंह सोनू सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य आदि अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इसी क्रम में विधानसभा मुहम्मदाबाद का जनप्रतिनिधि सम्मेलन ओमप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता मे अष्ट शहिद इंटर कालेज पर सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक शासक के आलावा कुशल समाज सेवी भी थी उनके द्वारा कराए गए कार्यों मे दूरदर्शिता थी। जनप्रतिनिधि सम्मेलन मे युवा नेता पीयूष राय , श्याम राज तिवारी, वीरेन्द्र राय,रविन्द्र राय, अवधेश राय, आलोक शर्मा, सत्येन्द्र राम, सुरेश गिरी, राजेश मिश्रा, रोशन कुशवाहा, सतीश राय, प्यारे मोहन सिंह यादव, ओमप्रकाश गिरी, विनोद राय, सहित अन्य नेता पदाधिकारी उपस्थित रहे।




