Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सड़क पर जलजमाव को लेकर धरना पर बैठे ग्रामीण

गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के हरिहरपुर गांव के बाजार में सड़क पर लगा जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। लोगों ने जलजमाव से छुटवारा पाने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्दबेधी सेना के समर्थकों ने पवन चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को हरिहरपुर बाजार में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क के किनारे कोई नाली न होने से बारिश के मौसम में पूरा पानी से भर जाता है। जिससे वाहन चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार बाइक सवार या पैदल जाने वाले लोग पानी में गिर जाते हैं। सड़क पर पानी लगने से दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। कोई ग्राहक नहीं जाता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत उच्चअधिकारियों को दिये। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पवन चौहान ने कहा कि हरिहरपुर बाजार की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह धरना अनिश्चित कालीन रहेगा। जबतक सड़क निर्माण के लिए कोई आश्वासन नहीं मिलेगा।धरना में आलोक यादव लोकू,अजय चौहान,गोलू गिरी, विवेक यादव,रोशन कुमार,धीरज खरवार,सोभावती देवी, ममता देवी,सुनीता देवी,अंकीता देवी,सुमित्रा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popular Articles