
भीमापार गाजीपुर। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय सेनाओं के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमापार में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला। जगदीशपुर स्थित पेट्रोल पम्प से शुरू होकर भीमापार बाजार के गांधी चौराहे पर शौर्य तिरंगा यात्रा खत्म हुई। सादात दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पान्डेय के नेतृत्व में निकली यात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने अब अगर आतंकवाद जैसी किसी भी गतिविधि को अंजाम दिया तो भारतीय सेना पाक का नामोनिशान मिटा करके रहेगी। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर लाल परीखा पटवा, राजकुमार शास्त्री, पंचदेव गोड़, पंकज सिंह, डाक्टर सचिन सिंह, निलम सिंह, बृजबाला सोनी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, अरुण कन्नौजिया, कृष्ण मोदनवाल, तेतरा देवी, सुनीता देवी, रिंकू देवी,संजय सिंह, सोनू सिंह,सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।




