Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रेवतीपुर वेस्टर्न वारियर्स ने साउथ साइनाइट को हराकर जीता कप

रेवतीपुर (गाजीपुर)। डे- नाइट रेवतीपुर फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन तीन का समापन रविवार की देर शाम ग्रीन पार्क स्टेडियम पर हुआ। फाइनल मुकाबलें में वेस्टर्न वारियर्स रेवतीपुर ने साउथ साइनाइट को ट्राइब्रेकर में 5-4 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशूं कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत किया। मुकाबलें में मैन ऑफ़ द सीरीज दुर्गेश यादव, मैन ऑफ़ द मैच शांतनु सिंह,जबकि बेस्ट डिफेंडर आकाश गुप्ता,बेस्ट ऑल राउंडर अजय कुमार,बेस्ट मिडफील्डर गोलू यादव, बेस्ट गोलकीपर राजेश कुमार रहे।रेवतीपुर फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन तीन के डे नाइट के खेले गये फाइनल मैच के शुरूआत से ही दोनों टीमों ने काफी कलात्मक खेल का प्रदर्शन किया।इसी दौरान मध्यान्तर से पहले मैच के 26 वें मिनट में साउथ साइनाइट के टीपू ने गोलकर टीम को‌ शुरूआती बढत दिला दिया।मध्यान्तर होने तक साउथ साइनाइट ने बढत बरकरार रखा,इसके उपरांत शुरू हुए मुकाबलें के 53 वें मिनट में वेस्टर्न वारियर्स के सुदामा पाल ने गोलकर टीम का स्कोर 1-1 कर दिया, मैंच समाप्त होने तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। ट्राइब्रेकर में रेवतीपुर वेस्टर्न वारियर्स ने साउथ साइनाइट को 5-4 से पराजित कर कप जीत लिया। जिला पंचायत सदस्य आशूं कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया है,निश्चित ही वह सफलता का मुख्य केंद्र है,कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है,बस उन्हें उचित मार्गनिर्देशन कि जरूरत है‌।इस अवसर पर मर्चेंट नेवी के असिस्टेंट इंजीनियर सुनील राम,शिवम पांडेय,इमरान खान,झारखंडे पांडेय,राहुल राय,सूरज राय, अमरीश पांडे,एजाज अहमद,अरविंद यादव,मोनू सिंह,आकाश राय,भोला गुप्ता,नितेश यादव,रत्नेश सिंह,धुरंधर यादव,सोनू सिंह,प्रिंस,राजा आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका सर्वेश यादव,मनोज सिंह और छोटू सिंह जबकि कमेंट्री की भूमिका जनमेजय चौरसिया ने निभाई।

Popular Articles