
गाजीपुर। नोडल अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी (आईएएस) 25 मई को दूसरे दिन नंमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लान्ट गोराबाजार एवं देवकठिया में संचालित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान एक-एक स्थान का देखे एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए ।कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मौके पर जल निगम नगर अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या, डीएसटीओ चन्द्रशेखर प्रसाद एवं सूचना अधिकारी राकेश कुमार, व कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।




