Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय युवक डूबा

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलते हा मौके पर. एसओ ,तह‌सीलदार, चौकी प्रभारी शेरपुर गंगा घाट पर पहुं‌चकर गोताखोंरो की मदद से युवक का शव बरामद किया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश राम (18) अपने दोस्तों के साथ शेरपुर गंगाघाट नहाने गया था। नहाते समय मुकेश राम गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। उसके साथी उसे डूबता देख चिल्लाते हुए गांव आये और परिवार के लोगों को बताये। जानकारी मिलते ही गांव के लोग घाट पर पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ संतोष राय पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंच गये। गोताखोर बुलवाकर काफी खोजबीन करने के ढाई घंटे बाद शव बाहर निकाला गया। युवक चार भाइयों में दुसरे नंबर पर था। वह मजदुरी करके परिवार चलाता था। मौके पर तहसीलदार रामजी तथा  नायब तहसीलदार श्रीभगवान पाण्डेय, कानूनगो कंगन राम लेखपाल प्रसान्त्त सिंह, प्र‌धान प्रतिनिधि जयानन्द राय, चौकी प्रभारी शेरपुर सुरेश कु‌मार मौर्य तथा गामीण पहुँच गये। तहसीलदार रामाजी ने बताया सरकार की ओर से मिलने वाली सारी सुविधा दिलायी जायेगी।

Popular Articles