Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल में सात दिवसीय कथक प्रशिक्षण का समापन

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में सात दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का समाधान शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि कथक विशेषज्ञ पायल अग्रवाल के साथ डा0 डीपी सिंह , डीडी श्रीवास्वत , अमरनाथ तिवारी , कूंवर विरेन्द्र सिंह रहे। उन्होंने बच्चों के उत्साह और नृत्य के प्रति उनकी लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य करती हैं। यह कार्यक्रम संस्कृत विभाग के अन्तर्गत कथक कला संस्थान लखनउ की ओर से किया गया था। प्रशिक्षिका बिरजू महाराज कथक नृत्य प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षिका पायल अग्रवाल रही। इसकी शुरूआत बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य संगीत के साथ हुआ जो बहुत ही मनमोहक था। कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों ने स्टार्टअप के तहत फूड स्टाल लगाया ।जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने अलग अलग प्रकार के व्यंजनो की दुकानें लगाई जो बहुत सराहनीय था ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय हमेशा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी इस परंपरा को बनाए रखेगा। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। उन्होनें कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ कौशल विकास नृत्य कला क्रीड़ा मानसिक बौद्धिक और शारीरिक विकास हो सके इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, संयोजक विद्यालय की एकेडमिक हेड सरोन जालान, उप प्रधानाचार्य तहसीन आब्दि कोआर्डिनेटर अनुज, सानिया, सिदरा, सुभ्दा, इस्टेट इंचार्ज अभिषेक सिंह, अकाउण्टेन्ट आशीष तिवारी, एक्टिविट इंचार्ज संजू, अध्यापक राजेश जालान, संकेत कश्यप, प्रभात तिवारी, नागराज शर्मा रहे।

Popular Articles