Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दिव्यांग बच्चो ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर।समर्पण संस्था शास्त्री नगर की ओर से भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विकास भवन परिसर से कचहरी तक गया। जिसमें मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक,मदन मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कुंवर रूपेश कुमार दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय, अभिनव जायसवाल ,अजय कुशवाहा  ने दिव्यांगजन की रैली में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा है हमारे देश के 28 नौजवान को धर्म पूछ कर गोली मारने वाले आतंकियों को सबक सिखाने के लिए देश के वीर सैनिक जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुंह तोड़ करारा जवाब दिया और उम्मीद है कि अब भविष्य में ऐसी गलती दोबारा दोहराने का दुस्साहस  नहीं करेंगा । विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी जो खुद मुस्लिम होते हुए पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकी को निशाना बना कर उनको नेस्तनाबूद कर दिया। इस चिलचिलाती धूप में दिव्यांगजन का हौसला काफी बुलंद था ।उन्होंने अपने देश की सरहद पर रक्षा करने वाले सैनिकों का शौर्य देखकर उनका भी हौसला बुलंद हो रहा था कि हम भी देश के लिए जान कुर्बान करने में पीछे नहीं हटेंगे। नेतृत्व संस्था की संरक्षिका सविता सिंह कर रही थी। यात्रा में अरुण वर्मा ,राजेश राम ,लालसा पासवान, हरिहर बिंद ,शायमा, सन्तोष ,फेकूराम ,अशोक कुमार अध्यापक ,अजित कुमार कोर्स कोऑर्डिनेटर, सुमित्रा सिंह कोर्स कोआर्डिनेटर, नाजिया बेगम अध्यापिका ,रागिनी सिंह स्पेशल एजुकेटर ,अफजाल खान, प्रभु नाथ के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने सभी आगंतुक का आभार व्यक्त किया।

Popular Articles