Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शार्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, हजारों का कपड़ा जला

गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित मुख्य डाकघर के पास गुरुवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लगने से दो गुमटी जलकर राख हो गयी। इस आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि मुख्य डाकघर रोड किनारे राजन गुमटी में कपडा की दुकान चलाता है और उसी के बगल में सेराज बाइक मैकेनिक गाडी बनाने का काम करता है। रात में दोनों दुकान बंदकर घर चले गये। देर रात शार्ट सर्किट की चिंगारी से गुमटी में आग लग गयी। देखते ही देखते ही आग की लपटें उठने लगी।आग की लपटें देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पास के एक पेड़ में लग गयी। जिससे पेड़ भी धू धू कर जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। फायर कर्मी कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग में गुमटी में रखा हजारों रुपये का कपड़ा तथा दुसरी गुमटी में बाइक का सामान भी जल गया।

  

  

Popular Articles