Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने जन औषधि केंद्र का किया उद्घाटन

मरदह गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह परिसर में ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह तथा प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर रवि रंजन ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली सभी आवश्यक जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए उन्हें प्राइवेट में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यह केंद्र अस्पताल के खुलने के समय पूरे दिन खुला रहेगा। जिससे सभी आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय, डा० सर्वेश,  फार्मासिस्ट अरुण सिंह, राम प्रकाश चौधरी, ब्लाक लेखा प्रबंधक आदिल अख्तर, बी.सी.पी.एम.  रियाज सुल्तान, कोल्ड चेन हैंडर राज कुमार उपाध्याय, तथा एएनएम., आशा , सीएचओ. और स्टाफ नर्स उपस्थित थी।

Popular Articles