
रेवतीपुर गाजीपुर। स्थानीय गाँव में शुक्रवार को इफको बाजार का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने फीता काटकर एवं शीलापट्ट का अनावरण कर किया।इस दौरान फसल उत्पादकता वृद्धि पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को खेती,फसलों की सुरक्षा, उर्वरक, दवाओं आदि के बारे में जानकारी देने के साथ ही मिट्टी के उर्वरा शक्ति के बारे में भी जानकारी इफको के अधिकारियों ने दिया। इस दौरान पांच प्रगतिशील किसानों को स्प्रे मशीन वितरित किया गया। अभिनय सिन्हा ने कहा कि इफको बाजार खुलने से अब इलाके के लोगों को खाद,बीज,दवाओं आदि के लिए इधर उधर नहीं भटकना पडेगा।

इफको बाजार से किसानों को खेती के साथ ही फसलों की सुरक्षा और उत्पादकों के बारे में भी विशेष टिप्स दिए जाएगें,ताकि उत्पाद बढने से किसानों की आय बढ सके।उन्होने कहा कि किसान इस इफको बाजार का लाभ उठाकर खेती को आधुनिक बनाएं और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए। खेती में किसी तरह की दिक्कत आने पर इफको बाजार आकर यहाँ विशेषज्ञों से खेती की जानकारी ले सकते है। उन्होने कहा कि आज खेती से पहले मिट्टी का परीक्षण भी बेहद जरूरी है,जिससे हम भूमि की उर्वरा शक्ति के बारे में जानकारी मिलेगी,तभी हम फसलों के उत्पाद को बढा सकेगें।मौके पर इफको निदेशक विजयशंकर राय,इफको के राज्य विपणन प्रबंधक अभिमन्यु राय,विपणन निदेशक डाक्टर योगेन्द्र,क्षेत्रीय अधिकारी सचिन तिवारी,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,इफको की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधूलिका शुक्ला,पूर्व प्रमुख मुकेश राय,युवा नेता पीयूष राय,सरोजेश,पारसनाथ, आशुतोष राय,ज्ञानेंद्र राय छोटू,आनंदी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय इफ्को अधिकारी सचिन तिवारी एवं डाक्टर आर के नायक ने किया।




