Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए किया प्रयासःअशोक चौरसिया

गाजीपुर। अहिल्याबाई होलकर कुशल, न्याय प्रिय शासक, अद्वितीय समाजसेवी तथा सनातन संस्कृति को मजबूत करने वाली धार्मिक प्रवृत्ति की विदुषी महिला थी। यह बात वृहस्पतिवार को भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया ने भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की विचार संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देश भर में मुगल आक्रांताओं द्वारा क्षतिग्रस्त किये गए मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। उन्होंने सिर्फ मंदिर ही नहीं मार्ग,सराय,गुरुकुल, तालाब,कुंआ, बावड़ी, अभ्यारण्य के निर्माण सहित सनातन संस्कृति के मजबूती के लिए अथक प्रयास किया। महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि हम इनके जीवन संघर्ष,व्यक्तित्व, कृतित्व से अपनी आज के पीढी को सही ढंग से परिचित करा दे तो, निश्चित तौर पर हम समाज मे नैतिक ,आदर्शवादी ,राष्ट्रवादी नागरिक निर्माण करने मे सफल होंगे।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र का मूल्यांकन यह सिद्ध करता है कि हमारा अतीत वैभवशाली था। हमारी मातृशक्ति शासन सत्ता चलाने में सफल सक्षम थी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बुधवार को नरवर मे विद्युत स्पर्शाघात से मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की गौरवशाली परंपरा और इतिहास से लोगों को अवगत कराने, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के उत्थान, जन कल्याण एवं राष्ट्र सम्मान के साथ विकसित भारत निर्माण लक्ष्य के लिए काम किया जा रहा है । वही कुछ राजनैतिक दलो द्वारा मां बहनों की मर्यादा तथा देश लूटने वालों को आदर्श मानकर, संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास जता कर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर अहिल्याबाई होल्कर का जीवन परिचय पहुंचे। व्यक्ति व्यक्ति उनको जाने, यही आज के हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, राजेश राजभर, शशांक शेखर राय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, रमेश सिंह पप्पू, रामराज बनवासी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, जितेंद्र नाथ पांडेय, नीलम सिंह, लालसा भारद्वाज ,माया सिंह, गोपाल राय, रासबिहारी राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी ने किया।

Popular Articles