
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को संभावित बाढ एवं कटान को देखते हुए संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विभिन्न स्थानों पर हो रहा कटानरोधक कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुहम्मदाबाद तहसील के ग्राम शेरपुर जलालपुर, शेरपुर माघी और शेरपुर सुभाषपुर परिया (61) का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर हो रहे कार्यो की गुणवत्ता जानी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरों / उपकरणो की संख्या बढाते हुए 15 जून तक प्रत्येक दशा में समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर अधिशासी अभियन्ता सिचंचाई एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।




