Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के तहत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली। इस गौरवान्वित पल की शुरुआत मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सानंद सिंह एवं मैनेजर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल डॉक्टर प्रीति सिंह के उत्साहवर्धक वक्तव्य द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हमारा देश हमेशा याद रखेगा एवं इस ऑपरेशन सिंदूर को याद रखते हुए कोई भी दुश्मन भारत माता की तरफ आंख उठा के देखने की जरूरत नहीं कर सकेगा। यह तिरंगा यात्रा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से कठवा मोड तक पैदल तिरंगा लेकर देश की जयकार के साथ किया गया। इस यात्रा में नोनहरा थाना के उप निरीक्षक दीपक कुमार एवं उनके सहयोगी टीम के द्वारा प्रशासनिक भागीदारी निभाई गई ।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने बताया की यह तिरंगा रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के जल थल एवं वायु सेना के द्वारा सम्मिलित रूप से आतंकवाद के खिलाफ किया गया ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है। जिसमें भारतीय सेना ने अपने अटूट शौर्य और पराक्रम से दुश्मन के क्षेत्र में घुस कर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। । तिरंगा यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ,सत्यदेव कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, निदेशक अमित कुमार रघुवंशी एवं विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

Popular Articles