गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन 12 मई से शुरू होकर 20 मई तक चला।।इसमें छात्र- छात्राओं ने अध्यापिकाओं के सहयोग से नये -नये कौशल सीखे। कौशल में बिना ईंधन के स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन, क्राफ्ट, एरोबिक्स, संगीत, मिट्टी से बने तरह -तरह के खिलौने। इसके अलावा विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को इलेक्ट्रिक लैंप और बिजली के पंखे बनाना सिखाया गया । इसके साथ ही बच्चों ने ताइक्वांडो,कांच पेंटिंग, पानी में नाव चलाना और फैशन शो प्रतियोगिता में बढ़ -चढ़कर भाग लिया। बच्चों के अभिभावकों ने भी सहयोग किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो.अमर नाथ राय एवं किरण बाला राय , प्रधानाचार्या विभा राय, सुनीता मिश्रा ,रंजना राय, अर्चना तिवारी,सना फातमा, कंचन श्रीवास्तव, आराधना राय,रेनू राय, आराधना श्रीवास्तव, जकाउद्दीन खान आदि का कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा।



