Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नलकूप विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँध कर किया प्रदर्शन

गाजीपुर। संयुक्त संघर्ष समिति जनपद अध्यक्ष के जिलाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को नलकूप खण्ड द्वितीय के कार्यालय पर सिंचाई कर्मियों ने काली पट्टी बाँध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि किसानो के हित में हरित क्रांति के लिए स्थापित सिंचाई विभाग का अस्तित्व खतरे में है। प्रदेश के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एक जुट हो कर संघर्ष करना होगा। उन्होने कहाकि सरकार सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्ग के पदों की समाप्त करने जा रही है। इसका विरोध प्रदेश स्तर पर किया जाना है। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में सुभाष सिंह, राम कुमार वर्मा, गोरख यादव विनोद चतुर्वेदी, रंग नाथ यादव, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, अतुल राय, पवन राय शामिल रहे आदि लोग रहे!

Popular Articles