Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए किया शुद्ध बुद्धि यज्ञ  

गाजीपुर। भाजपा नेता विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनके उदंड कार्यकर्ताओं की सद्बुद्धि के लिए गंगा तट पर शुद्ध बुद्धि यज्ञ किया । विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के डीएनए पर सवाल किया था किंतु लोक मर्यादा विहीन गंदे आचरण के सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के शह पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दिवंगत माता-पिता के प्रति जिस प्रकार के गंदे शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। यह गंभीर अपराधिक कृत्य होने के साथ-साथ किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस कृत्य के लिए बृजेश पाठक से माफी मांगे और भविष्य में इस तरह की गलती न करने का आश्वासन दें, अन्यथा जिले जिले में कार्यकर्ता अखिलेश यादव सहित उनकी आईटी सेल और ऐसे उद्दंड कार्यकर्ताओं के खिलाफ न केवल अपराध दर्ज कराएंगे बल्कि मानहानि का मुकदमा भी करेंगे।  उन्होने कहा कि आठ वर्षों से सत्ता से बाहर रहने के कारण सपाई अपना मानसिकक संतुलन खो बैठे हैं और अनाप सनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जगह-जगह उनके द्वारा कानून हाथ में लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जैसे ईमानदार और अंतर्राष्ट्रीय संत के कुशल निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे लोगों को आसमान और जमीन के भीतर से भी खोज निकालेगी। अभी समय है क्षमा मांग कर अपने द्वारा किए गए अपराध का सपा कार्यकर्ता प्रायश्चित करें। यज्ञ कर्मकांडी विद्वान घनश्याम पाण्डेय ने विधि विधान से कराया। इस मौके पर श्यामबली मद्वेशिया ,रुद्रामणि त्रिपाठी ,पिंटू कुशवाहा,सरवन गुप्ता,चन्द्रभूषण तिवारी,कामाख्या शाहू,महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles