
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में सोमवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में “सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा” निकाली गयी।इस दौरान महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं हाथों में भारतीय तिरंगा झंडा लेकर , भारत माता की जय,हम भारत की नारी है, फूल नहीं चिंगारी है, पाकिस्तान की तीन दवाई गोली,गोला और मिसाइल आदि गगनभेदी नारे लगाते , पाकिस्तान और तुर्की की अर्थी लेकर शव यात्रा निकाली यह सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा आमघाट गांधी पार्क से कोतवाली, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज,सकलेनाबाद होते लंका मैदान पहुंची । जहां पाकिस्तान व तुर्की के शव को महिला मोर्चा की महिलाओं ने चप्पल,ईंट से पिटकर दफन कर दिया। राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारत के वीर योद्धाओं के शौर्य एवं पराक्रम का पुरातन इतिहास रहा है । निर्लज्ज पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए निर्दोषों की निर्मम हत्या को अंजाम दिया जा रहा था। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्तान को यह बता दिया है कि वह जमाना गया जब भारत आतंकवादी घटनाओं को सहता रहा। अब भारत बदल गया है और अपने कुशल नेतृत्व के सानिध्य में घर में घुस कर मारने को हर समय तैयार है।उन्होंने कहा की हमारे देश की दो नारियों ने भी पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने मे अपने शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित किया है और अपने बहनो के सिंदूर का बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से बहनों ने सेना के प्रति सम्मान शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि और पाकिस्तान को खुले रूप से चेतावनी देने का काम किया है।पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोषो को मारकर निर्ममता का परिचय दिया लेकिन हमारे देश की सेना ने आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से वीरता से बहनों के सिंदूर का बदला लिया।हम बहनों ने आज अपने भारतीय सैनिकों के सम्मान में आज यह सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाल कर उनके प्रति आभार धन्यवाद और सम्मान व्यक्त किया है। तिरंगा यात्रा में शामिल बहनों के प्रति आभार धन्यवाद जिलाध्यक्ष साधना राय ने व्यक्त किया। संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया। यात्रा में सुशीला सोनकर ,रूद्रा पांडेय ,सरोज मिश्रा, किरन सिंह,,माया सिंह,कंचन गीरी, रम्भा राय, पूजा शर्मा, लालसा भारद्वाज, कुसुम शर्मा,बेबी,नीलम सिंह, आफरीन, प्रीति गुप्ता, प्रमिला मौर्य,रुपा देवी, पिंकी शर्मा, लालसा शर्मा, कंचन गीरी, नीलीमा,मीनू मौर्य, मधु सिंह,अनिता देवी, पुष्पा सिंह, गोदावरी राजभर, दीपमाला श्रीवास्तव सहित आदि अन्य सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।




