
गाजीपुर। शहर के विकास भवन चौराहा स्थित ऑडिटोरियम में किसी कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ता था। जिससे यातायात प्रभावित होता था। यातायात बाधित न हो । इसके लिए जिला प्रशासन को पार्किग स्थल की आवश्यकता महसूस हुई। 18 मई को आडिटोरियम के सामने पार्किग बनाने के लिए सड़क के पार कीमती भूखंड राज्य सरकार की संपत्ति चिन्हित कर तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया उसके बाद भूखंड का सीमांकन कर वहां राज्य सरकार की भूमि है का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर अंकित है कि सरकारी संपत्ति में किसी प्रकार का अतिक्रमण और निर्माण करना सख्त मना है। जो भी व्यक्ति इस जमीन पर अतिक्रमण करेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज्ञा से उप जिलाधिकारी सदर। ऑडिटोरियम के सामने मौजा छावनी लाइन में स्थित बंजर खाते की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पूर्व में बी कई बार की जा चुकी है। इससे पहले ऑडिटोरियम में कई बड़े-बड़े कार्यक्रम हो चुके है। जिसके चलते सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी। इसे देखते हुए प्रशासन पार्किंग के लिए जमीन की तलाश में जुटा था।




