
गाजीपुर। आरम्भ फाउंडेशन अंबेडकरनगर की ओर से लोहिया भवन सभागार में 17 व 18 मई को अंबेडकरनगर में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश रक्तकुम्भ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जीवन रक्षक फाउंडेशन गाज़ीपुर के संस्थापक और एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल ब्लड डोनर्स के सचिव शीर्ष दीप शर्मा को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 35 जिलों के समाजसेवी और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रक्तदानियों का उत्साह बढाने के लिए प्रदेश मे सबसे अधिक 223 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता प्रदीप इसरानी भी वाराणसी से उपस्थित रहे और उन्हे भी शान ए उत्तर प्रदेश सम्मान से सम्मानित किया गया।शीर्ष दीप को मुख्य अतिथि राज्य सरकार द्वारा वीर गुरु गोविंद सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित, 1000 कन्याओं का कन्यादान करने वाले, समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, विशिष्ट अतिथि शिव कुमार गुप्ता (अध्यक्ष व्यापार मंडल अंबेडकरनगर) एवं महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा सम्मानित कार्यक्रम की आयोजक व आरम्भ फाउंडेशन की संस्थापिका संध्या सिंह ‘समीप’ ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। शीर्ष दीप शर्मा ने कहा कि अंबेडकरनगर में सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिये सबसे गर्व का विषय यह है कि एक निस्वार्थ सेवा करने वाले समाजसेवियों के हाथों सम्मान पाना अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है और हम सभी का उद्देश्य सिर्फ सम्मान प्राप्त करना नही है। बल्कि ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित होकर एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर अपने जनपद के साथ साथ अन्य जनपद में रक्त की आवश्यकता होने पर एक दूसरे के सहयोग से रक्त मुहैया कराया जा सके। ताकि बिमारी से भले किसी की जान जाये परन्तु रक्त की कमी से किसी की जान ना जाये। उन्होने कहा कि यह सम्मान जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम के योगदान का प्रतिफल है इसलिये यह सम्मान संस्था के हर सदस्य सहित समस्त सहयोगियों, मार्गदर्शकों व जिले को समर्पित है।आपको बता दें कि शीर्ष दीप व उनकी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर में चार वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है।




