
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में पांच दिवसीय कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को शुभारम्भ किया गया। यह संस्कृत विभाग के अन्तर्गत कथक कला संस्थान लखनऊ के की ओर से किया गया। बिरजू महाराज कथक नृत्य प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षिका पायल अग्रवाल है। यह प्रशिक्षण राज्य सरकार द्वारा 75 जिलों में करवाना है। इसके लिए सनबीम विद्यालय को ही चयनित किया गया है । जिसके माध्यम बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सके। यह कथक प्रशिक्षण कार्यशाला 17 से 23 मई तक सनबीम स्कूल में चलेगा। कार्यशाला में सनबीम स्कूल के चालीस बच्चों ने भाग लिया है। विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। उन्होनें कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ कौशल विकास नृत्य कला क्रीड़ा मानसिक बौद्धिक और शारीरिक विकास हो सके। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।




