
गाजीपुर। राज्य कर कार्यालय में जोन-प्रथम वाराणसी के अपर आयुक्त आनन्द कुमार सिंह तथा संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर संभाग-बी वाराणसी के अरुण कुमार गौतम की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापार मण्डलों तथा अधिवक्ता संघ के साथ पंजीयन वृद्धि, ईट भट्ठा में कर की स्थिति एवं व्यापार मण्डलों द्वारा उठायी गयी समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक हुई। व्यापारी अशोक अग्रहरि ने आईटीसी की देयता को लेकर सवाल किया। जिस पर अपर आयुक्त ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्याय निर्णयों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में जीएसटीएन काउंसिल द्वारा ही निर्णय लिया जा सकता है।संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) द्वारा व्यापारी का एकपक्षीय आदेश करने के पूर्व इस सम्बन्ध में करदाता को दूरभाष पर सूचित करने के लिए तथा व्यापार संघों के साथ नियमित रुप से मासिक बैठक करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जयसेन उपायुक्त/कार्यालयाध्यक्ष राज्य कर खण्ड-1, सर्वेश कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर खण्ड- राजेश ओझा सहायक आयुक्त, डा० सतीश कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, प्रभात कुमार सिंह, प्रतिभा राय तथा व्यापारियों की ओर से जिलाध्यक्ष आसिफ खां,विजय शंकर वर्मा, गुड्डू केशरी, अशोक कुमार अग्रहरि, प्रहलाद दास जायसवाल, असलम खां, अनुप वर्मा एवं लल्लन सिंह, महामंत्री जनपद ईट निर्माता समिति उपस्थित रहे।




