
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 67 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। इसी तरह सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 376 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 42 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 71 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 12 का निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें केवल चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें केवल पांच का निस्तारण किया गया एवं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत प्राप्त और चार का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीन विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह पैमाइश कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




