
गाजीपुर। चिलचिलाती धुप और गर्मी में कचहरी एवं विभिन्न कार्यालयों में आने वाले लोगों तथा आस पास के लोगों को शीतल जल से प्यास बुझाने की व्यवस्था जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के अनुरोध पर एचसीबीसी बैंक के सामाजिक दायित्व निधि से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के द्वार पर वाटर कूलर लगाया गया। इस वाटर कूलर का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय किया ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह वाटर कूलर अपने विभिन्न कार्यो से कचहरी आए जनपद वासियों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए फरियादियों तथा यहां तैनात कर्मचारियों आदि के पीने के पानी की जरूरत को पूरा करेगा।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, राजीव चतुर्वेदी तथा क्षेत्राधिकारी सदर उपस्थित थे।




