Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

माधव सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक सामान्य ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन

गाजीपुर। माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रकाश नगर में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामान्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए “मासिक सामान्य ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजन किया गया।इस परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ भाग लिया। इस प्रश्नपत्र में गणित, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, भाषा, करंट अफेयर्स तथा भारत-विषयक महत्वपूर्ण तथ्यों से संबंधित कुल 50 प्रश्न शामिल किए गए थे। इसका उद्देश्य छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति समझ विकसित करना, उनमें तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा अध्ययन के प्रति रुचि जागृत करना रहा।विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा,”इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। यह न केवल उनके ज्ञान को समृद्ध करती हैं, बल्कि आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी बल देती हैं।”परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षकों, समन्वयकों एवं प्रशासनिक स्टाफ का विशेष योगदान रहा। आयोजन के बाद प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में विशेष सम्मान दिया जायेगा।

Popular Articles