Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सात उपभोक्ताओं पर दोबारा एफआईआर

गाजीपुर। नगर में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ शुक्रवार की सुबह छापेमारी किया । मॉर्निंग रेड से बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मच गयी। टीम ने शहर के तिलकनगर कालोनी, रायगंज, महुआबाग, बरबरहना समेत कई मोहल्लों में छापेमारी की। चेकिंग अभियान में टीम ने मौके पर 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया, जबकि सात ऐसे उपभोक्ताओं पर दोबारा एफआईआर की गई है जिन लोगों पर पहले से राजस्व का बकाया था। अधिकारियों ने साफ किया है कि बकाया न जमा करने वालों और बिजली चोरों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त रेड में अधिशाषी अभियंता नगर द्वितीय गोपाल सिंह, एसडीओ सुधीर कुमार, अवर अभियंता प्रमोद यादव और विजिलेंस के जेई अजय पटेल सहित टीम मौजूद रही। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी व बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles