Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हर साल चुनाव होने से विकास प्रभावित होता हैः प्रभारी मंत्री

गाजीपुर।एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में “प्रबुद्ध समागम” का आयोजन सत्यदेव कालेज बोरसिया गाधिपुरम में हुआ। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि देश भर में हर साल कही न कही चुनाव होता है। जिसके कारण देश का विकास प्रभावित होता है।जो समय देश के विकास में चाहिए,वह समय चुनाव में चला जाता है। उन्होंने कहा कि 1951 से 1967 तक लोकसभा एवं विधानसभा का साथ साथ चुनाव होता था लेकिन उसके बाद कुछ राज्यों में स्पष्ट बहुमत के अभाव में राज्य सरकारों के कारण यह तारतम्य टूट गया और चुनाव बीच में होने लगे प्रक्रिया प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में 50000 करोड रुपए खर्च हुए,उसके बाद भी अन्य प्रदेशों के चुनाव होने हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बार-बार चुनाव से लोगों के अंदर चुनाव को लेकर उत्साह कम होता जा रहा है,उस निराशा के कारण चुनाव का मत प्रतिशत भी प्रभावित होता जा रहा है। समाज के अधिकांश प्रबुद्ध लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते हैं।

रविंद्र जायसवाल ने कहा “विचार करके जिनका दान हो वह मतदान है”। भारत के विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है ,जो देश के लिए अच्छा करें। उसको प्रोत्साहित करें यही हमारी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है ।मतदान का अधिकार संविधान ने आपको दिया है। भारत का संविधान सबसे अच्छा है ।एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से समय, श्रम,धन की बचत होगी देश का विकास होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि मोदी सरकार देश के सभी संवैधानिक एवं राजनीतिक विषयों पर निष्ठा से काम करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।एक राष्ट्र एक चुनाव के लागू होने से देश की सर्वाधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित होगी और मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक डा सानन्द सिंह ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्वजिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह,प्रो शोभनाथ यादव, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, सीता सिंह, चेयरमैन सरिता अग्रवाल, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, संजय भारद्वाज, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, आलोक शर्मा, अनिल राजभर, कादिर राइनी, विष्णु प्रताप सिंह, राकेश यादव, धनेश्वर बिन्द, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह,अभिनव सिंह सहित कालेज के छात्र छात्राए प्रबुद्ध जन आदि उपस्थित थे।

Popular Articles