Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

समाजवादी पार्टी के खिलाफ काली पट्टी बांधकर धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को अंबेडकर उद्यान लंका पर डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारे लिखे तख्तिया लेकर,काली पट्टी बांध कर धरना प्रदर्शन किया गया।  भाजपा नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के बैनर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान करते हुए उनके आधे चेहरे को काटकर आधा चेहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव का जोड़ कर बनाए गए बैनर का विरोध कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी के द्वारा बाबा साहब के चित्र के साथ किया गया यह घृणित कृत्य लोकतंत्र मे अक्षम्य है। सपा मुखिया द्वारा स्वयं सम्मान की पराकाष्ठा के प्रति डा भीमराव अम्बेडकर का यह अपमान सिर्फ बाबा साहब का अपमान नहीं यह देश की 140 करोड़ जनता और देश के संविधान निर्माता का अपमान है। उन्होंने कहा कि जन जन की भावनाओं मे, आस्था से विद्यमान बाबा साहब के साथ किया गया यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि कि हमारे कार्यकर्ता एक सप्ताह तक गांव-गांव इस पर चर्चा करेंगे।

हम लोगो का बाबा साहब से भावनात्मक लगाव है,हम उनके विचार धारा पर चलने वाले लोग हैं। राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बैनर पर अंकित यह चित्र कुत्सित मानसिकता का परिचायक और सनातन का विरोध है।इस बैनर के माध्यम से बाबा साहब के माथा,आंख,नाक की बराबरी करने का घोर निंदनीय प्रयास किया गया है।जो उनकी बराबरी तो दूर उनके पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य का विरोध ही नहीं बल्कि देश की जनता को इस पार्टी का बहिष्कार करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ आचरण के लिए सपा व अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।सपा द्वारा किया गया यह अपमान भारतीय जनता पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,पूर्व विधायक सुनीता सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी,सुबाष राम, राजेश सोनकर, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता,रूद्रा पांडेय ,सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह,रास बिहारी राय,विश्व प्रकाश अकेला, कादिर राईनी,राजन प्रजापति, लालसा भारद्वाज, निर्गुण दास केशरी, राकेश यादव,अनिल पाण्डेय,प्रीति गुप्ता, आलोक शर्मा, पुनर्वासी राम, पंकज सिन्हा, अभिनव सिंह,सतीश राय, प्रमोद राय, शशांक राय, शिवम पांडेय, संतोष जायसवाल, रंजीत कुमार, सनी चौरसिया, सुनील गुप्ता,राजीव चतुर्वेदी,अजय कुशवाहा, पंकज राय,विप्लव भारती,नन्दू कुशवाहा, रामेश्वर तिवारी,सुबाष चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

Popular Articles