नंदगंज (गाजीपुर) । थाना क्षेत्र के लखमीपुर बरहपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखा ढाई लाख रुपये नकद व पांच लाख के आभूषण लेकर फरार हो गये । सुबह परिजन पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन करने में जुट गयी ।लखमीपुर बरहपुर गांव निवासी बेचू यादव के मकान का ताला तोड़ कर कमरे रखे बक्से में रखा नगद 2 लाख 50 हजार और आभूषण लेकर फरार हो गए । घर की महिलाएं दूसरे कमरे में सो रही थी। वही बेचू रिश्तेदारी में शादी में औड़िहार गये हुए थे । सुबह परिवार की महिलाये जब जगी तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और बक्से में रखा कपड़ा बिखरा पड़ा है बक्से के अंदर रखा नगद रुपया और आभूषण गायब है । इसकी जानकारी पुलिस को दी । सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन करने में जुट गयी । इस सम्बंध में थाना प्रभारी लालता यादव ने कहा कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है।



