Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जनप्रतिनिधियों ने हमीद सेतु से हाइट वैरियर हटाने को कहा

गाजीपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में बनाये जाने वाले नए मार्गो एवं पूर्व निर्मित मार्गों के चौडीकरण व मरम्मत कार्यो सहित सेतुओं के कार्यों की प्राथमिकता तय किए जाने के लिए सांसद तथा विधायकगणो से प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों से मार्गों के चौडीकरण व  सुदृढीकरण, मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत अनजुड़ी बसाबरें जिनकी आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 150 से अधिक हो एवं मार्ग की लम्बाई 500 मीटर से अधिक के प्रस्ताव, कृषि विपणन योजना के अन्तर्गत पुननिर्माण व मिसिंग लिंक के लिए नवनिर्माण के प्रस्ताव प्राप्त किए गए। सेतुओ के निर्माण व मरम्मत तथा रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु बनाये जाने के लिए भी प्रस्ताव प्राप्त हुए है। लोक निर्माण विभाग के पूर्व निर्मित मार्गो की विशेष मरम्मत से सुधार हेतु प्रस्तावों को भी सम्मिलित किया गया। बैठक में सांसद  अफजाल अन्सारी ने गाजीपुर-बलिया मार्ग पर ब्रेकर ऊंचे होने एवं बढनपुरा व मछट्टी पर सकरी पुलिया के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाये जाने के लिए स्थाई समाधान की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही एन.एच.ए.आई. के अधिकारियो से वार्ता कर समाधान किये जाने का आश्वासन दिया । बैठक में जनप्रतिनिधियों ने गंगा पर निर्मित हमीद सेतु से हाइट वैरियर हटाये जाने की मांग की गयी। बैठक में विधायक जै किशन साहू , विधायक सोहेब अंसारी ‘मन्नू‘‘, सांसद प्रतिनिधि हिमान्शू राय व जय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अरविन्द कुमार, गोविन्द यादव, सुरेश राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, लोक निर्माण के अधिशासी अभियन्ता बी.एल.गौतम, संतोष कुमार, सहायक अभियन्ता अनुराग यादव, रामवीर सिंह, विजय पाल सिंह, कृष्ण मुरारी, आर. के. पाल, सुभाष चन्द्र सहित समस्त अवर अभियन्ताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन अधिशासी अभियन्ता जय प्रकाश यादव ने किया ।

Popular Articles