Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीमा पर निरीक्षण करते रहे एसडीएम, बाहर न जाये गेहूं लदा ट्रकः जिलाधिकारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार  में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेंहू खरीद की समीक्षा   की गयी। जिलाधिकारी ने मण्डी समिति के प्रवर्तन का कार्य की समीक्षा किया। मण्डी सचिवों ने प्रवर्तन कार्य नहीं किया है। मंडी सचिवों को निर्देशित किया गया कि सक्रिय होकर प्रवर्तन कार्य करते हुए अवैध संचरण को बंद करायें। अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। पीसीएफ 4.71 प्रतिशत, पीसीयू 4.81 प्रतिशत, यूपीएसएस 2.40 प्रतिशत, एनसीसीएफ 4.65 प्रतिशत एवं भारतीय खाद्य निगम 5.46 प्रतिशत गेंहूँ खरीद होने के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि तीन दिन के अन्दर औसत रूप से खरीद कराते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। खाद्य विभाग 20.67 प्रतिशत एवं मण्डी समिति 21.38 प्रतिशत गेंहूँ खरीद है। समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि तेजी से खरीद करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने -अपने बार्डर का निरीक्षण करते रहे। जिससे की कोई भी गेहू लदा ट्रक बाहर न जाये। समीक्षा बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारी समितियां, जिला प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, प्रबन्धक (गु०नि०), भारतीय खाद्य निगम, एवं समस्त गेंहूँ क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Popular Articles