Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अरुण सिंह ने समर्थकों के साथ तहसील पर आतंकवाद का पुतला फूंका

जमानियां (गाजीपुर)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस वीभत्स और कायराना वारदात के प्रति पूरे देश के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए तहसील गेट के सामने आतंकियों व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। आक्रोशित नगरवासियों ने केंद्र सरकार से मांग किया है जल्द से जल्द छिपे हुए कायर आतंकियों को पकड़ कर उन्हें जहन्नुम तक पहुंचाएं। एक बार फिर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने की आवाज उठाई। बता दें कि सरकार द्वारा बुधवार की दोपहर पौने एक बजे जारी की गई सूची के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में कुल 26 लोगों की मौत और 17 लोग घायल हुए हैं। इस मौके पर राजेंद्र गिरी,राजेश सिंह गुड्डू,शिवप्रसाद सिंह,बृजेश जायसवाल, संतोष वर्मा, मुन्ना गुप्ता, सुखराज पासवान, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज राय, धर्मेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, राकेश तिवारी, बबलू प्रधान रविन्द्र राय आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Popular Articles