Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी से मिले पेंशनर्स ऐसोसिएशन के पदाधिकारी

गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने पेंशनर्स ऐसोसिएशन की समस्याओं के सम्यक निराकरण का आश्वाशन दिया। उन्होने शिष्टमण्डल को आश्वस्त किया कि सीनियर सिटीजनो की जो भी समस्याएं होंगी उनका समयबद्ध सम्यक निराकरण किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल में कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे, डीएन राय,अशोक कुमार,अमरनाथ तिवारी,जनार्दन सिंह आदि लोग रहे।

Popular Articles