Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सिवान में पंपिग सेट पर सो रहे किसान की हत्या

दिलदारनगर गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सरैला गांव के सिवान में पंपिंग सेट पर सो रहे किसान हदयनारायण यादव की हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर शरीर को चारपाई पर कंबल ओढ़ाकर छोड़ दिया था। मंगलवार की सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी भी पहुंचकर घटना की जानकारी लिये। वही चर्चा यह भी है कि मामला जमीनी विवाद में हत्या का है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की। इस संबंध में मृतक की पुत्री पुष्पा ने पुलिस को तहरीर दिया है। बताया जाता है कि हृदयनारायण यादव सोमवार की रात अपने पट्टीदार के यहां खाना खाकर सिवान स्थित टियूबेल पर सोने गए थे। मंगलवार की सुबह जब भतीजा राजेश व नाती छोटू टियूबेल पर पहुंचे तो दादा को आवाज लगाया लेकिन कुछ आवाज नहीं आने पर दोनों चारपाई के पास पहुंचे तो मच्छरदानी में दादा ह्रदय नारायण मृत पड़े हुए थे। उनके माथे पर लाल धब्बे का निशान, बाएं हाथ की कोहनी छिली हुई व खून लगा हुआ, बाएं हाथ का अंगूठा फटा हुआ, व जांघ पर छिले का निशान है । शव देखते ही दोनों चिल्लाने लगे।छोटू ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पिता श्रवण को दी। मौत की जानकारी होते ही गांव के लोग वहां पहुंच गये। परिजन हृदयनारायण को चारपाई सहित लेकर घर पहुंचे । ग्रामीणों ने बताया कि हृदयनारायण ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेटी पुष्पा देवी को वसीयत में दिया था। इस कारण उनके बेटे श्रवण यादव उनसे नाराज थे।लेकिन छह बीघा में एक बीघा खेत पुत्र को खेती बारी कर लिए भी दिया था।खेत को लेकर हमेशा इनके घर में विवाद हुआ करता था।श्रवण की पत्नी एक पुत्र व पुत्री को लेकर वाराणसी में रहकर पढ़ाती है।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद में हत्या का लग रहा है।जमीन को लेकर भाई व बहन में विवाद चल रहा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का पता चलेगा।

Popular Articles