Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विकास भवन में साफ सफाई देख खुश हुए डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को जनता दर्शन के बाद सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं विकास भवन के सभी कार्यालयो एवं पटलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यलय में साफ-सफाई एवं फाईलो को व्यवस्थित ढंग से रख रखाव का निर्देश दिया। जिला कलेक्ट्रेट एवं जिला सचिवालय का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयो के पटलो का जायजा लिया। उन्होने अलग- अलग पटलो, फाईलो का रख-रखाव, साफ-सफाई, लाईट, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद जिलाधिकारी सीधे विकास भवन निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम के पहुंचने से पहले ही अधिकारियों ने विकास भवन को चमका दिया था। सफाई में कहीं कोई कोर कसर नहीं न रह जाये। निरीक्षण के दौरान विकास भवन में विद्युत वायरिंग बेतरतीव ढंग से होने के कारण उन्होने उसे सही कराने का निर्देश दिया। विकास भवन में कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश  दिया कि अधिकारी एवं पटल सहायक नियमित रूप से कार्यलय पहुंचे एवं जनता की सुनवाई करें। पटलो पर फाईलो का निश्चित समयावधि में निस्तारण करा दिया जाय। जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान न हो सके। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेंट एंव विकास भवन में विद्युत वायरिंग एवं बिल्डिंग में कुछ कमियां पायी गयी है।उसे दुरूस्त कराने का भी निर्देश दिया गया है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, सालिक राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Popular Articles