Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद का आगमन पहली सितंबर को

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का पहली सितम्बर को पिपनार गांव आ रहे हैं। वहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य  स्व.अर्जुन राय की तृतीय पुण्यतिथि है। जहां आयोजित कार्यक्रम में एक बजकर 30 मिनट पर शामिल होंगे। वह लखनऊ से चलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते चलकर 12 बजे हैदरगंज स्थित पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश पांडेय के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के बाद मरदह,महाराजगंज, सैदपुर होते हुए पिपनार जायेंगे। इसकी सूचना देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ट नेता,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से इस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ साथ हैदरगंज पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष माननीय माता प्रसाद पांडेय का स्वागत करने की अपील किया है।

Popular Articles